किसका बना था देश में पहला आधार कार्ड? भारत सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी की यूआईडीएआई का गठन जनवरी 2009 में किया था यूआईडीएआई के गठन के बाद साल 2010 से आधार कार्ड बनाने की शुरुआत हुई इस कार्य की शुरुआत होने के बाद देशभर में कई लोगों का आधार कार्ड बनाकर उसे वितरित किए जाने लगा वहीं सवाल है कि भारत में सबसे पहला आधार कार्ड किसका बना था भारत में पहला आधार कार्ड 29 सितंबर 2010 को रंजना सोनावाने नाम की महिला का बना था यूटिलिटी न्यूज