किन लोगों को मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर भारत सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि कौन कौन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठा सकता है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले बढ़ई, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाला कारीगर, नाव बनाने वाले टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, फिशिंग नेट बनाने वाले आदि लोग कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज