किन लोगों को सरकार देती है पीएम आवास योजना का लाभ? पीएम आवास योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए की गई है इडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले लोग जिनकी सालाना घरेलू आमदनी 3 लाख रुपये तक है वे इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। एलआईजी वर्ग के लिए सालाना आमदनी 3 से 6 लाख रुपये के बीच तय की गई है वहीं एमआईजी 1 के लिए 6 से 12 लाख रुपये और एमआईजी 2 के लिए सालाना आय 12 से 18 लाख रुपये के बीच निश्चित की गई है योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी है यूटिलिटी न्यूज