आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की होती है जरूरत? आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हर साल 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है इसमें परिवार के सभी लोगों का आईडी प्रूफ, (आईडी प्रूफ में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड दे सकते हैं ) इसके अलावा राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ सकती है यूटिलिटी न्यूज