मानसून के सीजन में किस मोड पर एसी चलाना रहता है ठीक? मानसून के सीजन में ड्राई मोड पर एसी को चलाना चाहिए। यह इस मौसम के लिए उपयुक्त है ड्राई मोड में एसी कमरे के तापमान को ज्यादा ठंडा नहीं करता बल्कि कमरे में मौजूद नमी को कम करने का काम करता है हवा में नमी के बढ़ने से शरीर का पसीना जल्दी सूखता नहीं है इस दौरान चिपचिपाहट काफी बढ़ जाती है ऐसी स्थिति में एसी को ड्राई मोड पर चलाने से वह हवा से नमी को खींचकर उसको सुखाने का काम करता है। इससे वातावरण आरामदायक हो जाता है यूटिलिटी न्यूज