साइबर अपराध का शिकार होने पर इस नंबर पर करें कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस अगर आप किसी साइबर अपराध का शिकार हो गए हैं, अंजान लिंक पर क्लिक करके आपने भूलवश साइबर अपराधी के खाते में पैसे भेज दिए हैं... या यूपीआई पिन शेयर कर दिया है, तो बिना देर किए आपको तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना है यह हेल्पलाइन नंबर 24x7 उपलब्ध है इस नंबर पर कॉल करके आप तुरंत साइबर सेल को सूचना देने की प्रक्रिया को शूरू कर सकते हैं कई मामलों में देखा गया है कि समय रहते की गई शिकायत के बाद लोगों के पैसों को बचाया भी गया है यूटिलिटी न्यूज