कितने दिनों तक लेन-देन न करने पर बैंक खाता हो जाता है निष्क्रिय? अगर आप अपने बैंक अकाउंट में 2 सालों तक किसी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं करते हैं... तो इस स्थिति में बैंक द्वारा आपके खाते को निष्क्रिय कर दिया जाता है। बैंक द्वारा खाता निष्क्रिय होने के बाद आप उसमें कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आपके निष्क्रिय बैंक अकाउंट में किसी प्रकार की धनराशि जमा है तो... वह उसी प्रकार खाते में रहेगी और उस पर आपको बैंक की ओर से नियमित ब्याज दर भी मिलती रहेगी आप अपने निष्क्रिय बैंक खाते को रेगुलर अकाउंट में आसानी से बदल सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक विजिट करके केवाईसी कराना है यूटिलिटी न्यूज