जरूरी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को व्हाट्सएप पर ऐसे करें सेव अपनी जरूरी फाइल्स को व्हाट्सएप पर सेव करने के लिए आपको एक ग्रुप बनाना होगा। इसके लिए आपको अपने एक दोस्त को ग्रुप में एड करना है ग्रुप बनाने के बाद आप अपने दोस्त को उसमें से रिमूव कर सकते हैं अब ग्रुप में केवल आप होंगे। आप ग्रुप को टास्क, नोट्स या अपने मुताबिक किसी अच्छे नाम से सेव कर सकते हैं अब आपको उस ग्रुप को थोड़ी देर प्रेस करके पिन करना होगा, ताकि वह ग्रुप सबसे ऊपर आ जाए इसके बाद आप अपने जरूर डॉक्यूमेंट्स, तस्वीरें, वीडियो या फाइल को ग्रुप में सेंड करके सेव कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज