व्हाट्सएप पर इस गलती से हो सकता है लाखों को नुकसान कई हैकर्स लोगों के व्हाट्सएप पर ऐसे लुभावने ऑफर्स की लिंक्स भेज रहे हैं... जिनमें महंगे इनामों को जीतने का दावा किया जाता है। ऐसे में लालच में आकर लोग इन लिंक्स पर क्लिक कर देते हैं लिंक्स पर क्लिक करने के बाद उनके स्मार्टफोन में एक अलग वेबसाइट ओपन हो जाती है। यहां बैंक की जरूरी डिटेल्स की मांग की जाती है लालच में आकर लोग अपनी इन जरूरी डिटेल्स को वहां दर्ज कर देते हैं। हैकर्स इसी तरह से कई व्हाट्सएप यूजर्स को अपना निशाना बना रहे हैं बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें व्हाट्सएप यूजर्स को इस तरह के फ्रॉड के चलते लाखों रुपये का चूना लगा है यूटिलिटी न्यूज