बीच रास्ते पर पेट्रोल खत्म होने के बाद बंद हो जाए बाइक, तो ऐसे करें स्टार्ट अगर पेट्रोल खत्म होने के बाद आपकी बाइक बीच रास्ते पर बंद हो जाती है। ऐसे में आपको बाइक की चोक का इस्तेमाल करना चाहिए इसके बाद आपको टॉप गियर में बाइक को एक रेस के साथ लगातार चलाना है। अगर पेट्रोल पंप 2 से 3 किलोमीटर दूरी पर है ऐसा करने से आप वहां तक आसानी से पहुंच जाएंगे। चोक का इस्तेमाल करते समय रोड का खाली होना जरूरी है, तभी आप एक रेस पर उसको सड़क पर चला सकेंगे आज कल कई कंपनियां टू व्हीलर गाड़ियों को रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा दे रही हैं। आप एनुअल चार्ज देकर रोडसाइड असिस्टेंस खरीद सकते हैं इसमें बीच रास्ते पर बाइक के खराब, पेट्रोल खत्म या पंचर होने पर आपको कुछ ही मिनटों में रोड साइड असिस्टेंटस की सुविधा मिलती है यूटिलिटी न्यूज