अमर उजाला
Sat, 12 April 2025
आज के समय में डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत आम बात है, इन कार्डों के जरिए लोग आसानी से बैंक से लेन-देन करते हैं
लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि अगर आपका कार्ड गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो क्या करना चाहिए?
ऐसी स्थिति में घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ जरूरी कदम उठाकर आप नुकसान से बच सकते हैं
सबसे पहले, तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और कार्ड को ब्लॉक करवाएं
ज्यादातर बैंक 24x7 हेल्पलाइन नंबर प्रदान करते हैं, जिस पर कॉल करके आप यह काम कर सकते हैं
बैंक को सूचित करें कि आपका कार्ड गुम या चोरी हो गया है, इससे नुकसान होने की स्थिति में बैंक आपकी मदद कर सकती है
इसके बाद आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में कार्ड गुम होने की शिकायत दर्ज करें, यह भविष्य में किसी धोखाधड़ी से बचाव के लिए जरूरी है
अब संबंधित बैंक में ही नए कार्ड का आवेदन करें, जिसके बाद आपको नया कार्ड मिल जाएगा
सभी के पास होने चाहिए ये 4 कार्ड, दूसरा वाला है सबसे जरूरी