चलती ट्रेन में तबीयत हो जाए खराब तो कहां करें संपर्क? ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपकी तबीयत खराब हो गई है, तो इस स्थिति में सबसे पहले आपको कोच अटेंडेंट या टीटीई को इसकी सूचना देनी होगी सूचना मिलने पर टीटीई या कोच अटेंडेंट द्वारा संबंधित स्टेशन पर इसकी सूचना दी जाएगी... ताकि अगले आने वाले स्टेशन पर जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता और डॉक्टर को उपलब्ध कराया जा सके इसके अलावा आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दे सकते हैं इस दौरान आपको ट्रेन का नाम, कोच नंबर, बर्थ नंबर आदि जानकारी देनी होगी। यह सभी डिटेल्स देने के बाद जल्द से जल्द आपके पास चिकित्सा सहायता भेजी जाएगी यूटिलिटी न्यूज