सिलेंडर से लीक होने लगे गैस तो हादसा रोकने के लिए करें ये काम अगर आपके घर पर सिलेंडर से गैस लीक हो रहा है तो इस स्थिति में खिड़की और दरवाजों को खोल दें इसके बाद रेगुलेटर को बंद करें। ध्यान दें माचिस, दीया, लाइटर या मोमबत्ती को भूलकर भी न जलाएं अगर रेगुलेटर को बंद करने के बाद भी गैस लीक हो रहा है तो रेगुलेटर निकालकर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाएं अगर सिलेंडर से ज्यादा गैस लीक हो रहा है तो उसे खुली जगह पर रखें और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दें इसके बाद गैस एजेंसी को इसके बारे में बताएं ताकि उस सिलेंडर को बदला जा सके यूटिलिटी न्यूज