सिलेंडर से गैस लीक होने पर तुरंत करें ये काम अगर आपके एलपीजी रसोई सिलेंडर से गैस लीक कर रही है। इस स्थिति में आपको अपने खिड़की और दरवाजों को खोल देना चाहिए इसके अलावा आपको माचिस नहीं जलाना चाहिए। यह करने के बाद आपको सिलेंडर में लगे रेगुलेटर को तुरंत बंद करना होगा अगर आप रेगुलेटर को बंद नहीं करते हैं। ऐसे में सिलेंडर से गैस लगातार लीक होती रहेगी अगर रेगुलेटर बंद करने के बाद भी सिलेंडर से गैस लीक हो रही है। इस स्थिति में आपको रेगुलेटर को निकालकर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाना है इसके बाद आपको सिलेंडर में होने वाली गैस लीक की जानकारी अपनी गैस एजेंसी को देनी है। इसके बाद आपकी गैस एजेंसी लीक हो रहे सिलेंडर को बदल देगी यूटिलिटी न्यूज