ट्रेन के एक पहिए का कितना होता है वजन? यहां जानें

अमर उजाला

Tue, 20 June 2023

Image Credit : istock

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एसएआईएल के मुताबिक, ट्रेन के इंजन और डिब्बो में अलग-अलग वजन के पहिए लगे होते हैं

Image Credit : istock

बात अगर पहले डिब्बों में लगे पहियों के वजन की करें, तो लाल रंग के एलएचबी कोच के एक पहिए का वजन लगभग 326 किलोग्राम होता है

Image Credit : istock
ब्रॉड गेज पर चलने वाली सामान्य ट्रेनों के डिब्बे में लगे एक पहिए का वजन 384 से 394 किलोग्राम तक होता है वहीं, ईएमयू ट्रेन के डिब्बों में लगे एक पहिए का वजन लगभग 423 किलोग्राम तक होता है
Image Credit : istock

अब बात इंजन में लगे पहियों के वजन की करें, तो नैरो गेज पर चलने वाली ट्रेन के इंजन में लगे एक पहिए का वजन लगभग 144 किलोग्राम होता है

Image Credit : istock

मीटर गेज पर चलने वाले इंजन के एक पहिए का वजन लगभग 421 किलोग्राम होता है 

Image Credit : istock
डीजल इंजन में लगे एक पहिए का वजन लगभग 528 किलोग्राम होता है, जबकि इलेक्ट्रिक इंजन के एक पहिए का वजन लगभग 554 किलोग्राम तक होता है
Image Credit : istock

घर किराए पर देने से पहले मकान मालिक रखें इन बातों का ध्यान

istock
Read Now