आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल देश में बड़ी संख्या में लोग भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले रहे हैं इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है अगर आपको आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी कोई समस्या है और आप उसका समाधान पाना चाहते हैं ऐसे में आप आयुष्मान भारत योजना के टोल फ्री नंबर 14555 पर कॉल कर सकते हैं इस नंबर पर कॉल करके आप योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज