IFSC कोड में दर्ज 11 अंकों का क्या होता है मतलब? IFSC कोड में जो पहले चार अंक होते हैं, वे अल्फाबेट होते हैं और बैंक के नाम के बारे में जानकारी देते हैं वहीं पांचवां अंक हमेशा 0 होता है। इस अंक को भविष्य में इस्तेमाल किए जाने के उद्देश्य से रिजर्व रखा गया है वहीं जो आखिरी के छह अंक होते हैं, वे बैंक की शाखा के बारे में बताते हैं इसी कारण से आईएफएससी कोड से यह तय होता है कि पैसा किस बैंक और किस शाखा में जा रहा है इससे गलत ट्रांजैक्शन होने की संभावना काफी कम हो जाती है यूटिलिटी न्यूज