केंद्र और राज्य सरकारें गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं
Image Credit : Istock
इनमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना भी शामिल हैं, जिसके तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है
Image Credit : Istock
इसका लाभ उठाने के लिए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है, जिसके लिए पात्र होना जरूरी है। आप इस खबर में जान सकते हैं कि पात्र हैं या नहीं
Image Credit : Istock
इस कार्ड की मदद से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक अपना मुफ्त में इलाज करा सकता है
Image Credit : Istock
पात्रता के लिए क्या है जरूरी
आयुष्मान भारत योजना का उन लोगों को लाभ मिलता है, जिनकी आय बहुत कम है। इसके साथ ही गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को इसका फायदा दिया जाता है
Image Credit : Istock
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को मिलता है, जिनका घर कच्ची दीवार और कच्ची छत वाला है। इसके साथ ही जिनके परिवार में 16- 59 साल की आयु के बीच कोई सदस्य नहीं है, वो भी इस योजना के लिए पात्र हैं
Image Credit : Istock
इसके अलावा आदिवासी एससी/एसटी, भूमिहीन परिवार, दिहाड़ी मजदूर या ऐसा परिवार जिसमें दिव्यांग सदस्य है। जिन परिवार में शारीरिक रूप से सक्षम कोई वयस्क सदस्य नहीं है, उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का मिलता है
Image Credit : Istock
दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानिए कब-कब और क्या है वजह