क्या आप जानते हैं UPI और UPI Lite के बीच का अंतर? यूपीआई का इस्तेमाल एक बैंक खाते से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे भेजने के लिए किया जाता है वहीं बात अगर यूपीआई लाइट की करें, तो यूपीआई लाइट वॉलेट से पैसे प्राप्त करने वाले के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर होता है यूपीआई की मदद से आप एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 20 ट्रांजैक्शन और 2 लाख रुपये तक कि राशि को ट्रांसफर कर सकते हैं वहीं बात अगर यूपीआई लाइट की करें, तो इसके माध्यम से आप एक दिन में कुल 4 हजार रुपये तक की ट्रांजैक्शन कर सकते हैं यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत होती है। यूपीआई लाइट में पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती है यूटिलिटी न्यूज