क्या होता है 22 और 24 कैरेट सोने के बीच का अंतर? 24 कैरेट सोना, सोने की 99.99 प्रतिशत शुद्धता को दर्शाता है 24 कैरेट सोने से आप किसी भी तरह के आभूषण नहीं बना सकते हैं। यह आभूषण बनाने के लिए काफी नरम होता है इस कारण 24 कैरेट गोल्ड के आभूषण नहीं बनते हैं। इनका इस्तेमाल इन्वेस्टमेंट के तौर पर किया जाता है वहीं 22 कैरेट सोना 91 प्रतिशत तक शुद्ध होता है। इसमें 9 प्रतिशत अन्य धातुओं को मिलाया जाता है अन्य धातुओं के मिलाए जाने के कारण ये काफी टिकाऊ होते हैं। 22 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट गोल्ड की तुलना में सस्ते होते हैं यूटिलिटी न्यूज