बीमारी के समय कैसे करें आयुष्मान भारत योजना को क्लेम? आयुष्मान भारत कार्ड से इलाज कराने के लिए जब आप अस्पताल में जाएंगे उस दौरान आपको टीपीए डेस्क पर जाना है वहां जाकर आपको इस बारे में बताना होगा कि आप आयुष्मान कार्ड से इलाज कराना चाहते हैं इसके बाद आपको उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपकी पहचान को सत्यापित किया जाएगा इस आसान प्रक्रिया की मदद से आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मिलने वाले स्वास्थ्य बीमा कवर को क्लेम कर सकते हैं इसमें आपको किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा यूटिलिटी न्यूज