मजदूरों को इस स्कीम में आवदेन करने के बाद जीवनभर मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम में 18 से 40 साल के बीच के असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग आवेदन कर सकते हैं आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि का योगदान आपको स्कीम में हर महीने करना होता है स्कीम में निवेश करने के बाद जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाती है। उसके बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज