इस सरकारी योजना में आवेदन करने के बाद किसानों को मिलेगी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है सरकार की इस स्कीम में 18 से 40 साल के बीच के किसान आवेदन कर सकते हैं आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं। निवेश राशि उसी के आधार पर तय की जाती है। निवेश राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच है स्कीम में आवेदन करने के बाद निवेश आपको तब तक करना है जब तक आपकी उम्र 60 की नहीं हो जाती है 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ऐसे में आपको सालाना 36 हजार रुपये मिलेंगे यूटिलिटी न्यूज