किसान सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल के किसान आवेदन कर सकते हैं आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। निवेश राशि 55 से लेकर 200 रुपये है अगर आप 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है। यह निवेश आपको 60 की उम्र होने तक करना है 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी यूटिलिटी न्यूज