किसान सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेंगे तीन हजार रुपये आज हम आपको केंद्र सरकार की स्कीम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल तक के आर्थिक रूप से कमजोर किसान आवेदन कर सकते हैं आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश इस स्कीम में करना होता है निवेश राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये की बीच है। इस योजना में किसानों को 60 की उम्र होने तक निवेश करना होता है वहीं जब किसानों की उम्र 60 साल की हो जाती है उसके बाद उनको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है यूटिलिटी न्यूज