इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन आज हम आपको केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस योजना में देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसान जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है वे आवेदन कर सकते हैं आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है अगर आप 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है। यह निवेश आपको पूरे 60 की उम्र होने तक करना है 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी यूटिलिटी न्यूज