बेटी के जन्म के समय 11 हजार और 12वीं पास करने के बाद सरकार देगी 51 हजार रुपये आज हम आपको उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म के समय 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है वहीं बेटी के डिप्लोमा या 12वीं कक्षा के पास करने के बाद उसको 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है नंदा गौरा योजना का लाभ केवल उत्तराखंड में रहने वाले नागरिक ही ले सकते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको बालिका के जन्म के 6 महीनों के भीतर ही आवेदन करना होगा यूटिलिटी न्यूज