स्लीपर क्लास में बुक किया है टिकट, तो कन्वर्ट होकर मिल सकता है एसी का टिकट यह भारतीय रेलवे का एक ऑटो अपग्रेडेशन नियम है। इसमें स्लीपर क्लास के टिकट को फ्री में ही एसी में कन्वर्ट कर दिया जाता है भारतीय रेलवे ने स्टडी करते हुए पाया कि ट्रेनों में डिमांड और सप्लाई को लेकर काफी बड़ा गैप है एक तरफ जहां स्लीपर क्लास में सीटों को लेकर काफी ज्यादा मारामारी रहती है। वहीं एसी क्लास में कई सीटें खाली रह जाती हैं इसी को देखते हुए ऑटो अपग्रेडेशन नियम को लाया गया। इस नियम के अंतर्गत अगर आप ट्रेन टिकट को बुक करते समय ऑटो अपग्रेडेशन विकल्प का चयन करते हैं ऐसे में आपको स्लीपर क्लास के चार्ज पर एसी डिब्बे में सफर करने के लिए सीट मिल सकती है यूटिलिटी न्यूज