इस नियम के अंतर्गत स्लीपर क्लास में बुक किया आपका टिकट हो सकता है एसी में अपग्रेड आज हम आपको भारतीय रेलवे के ऑटो अपग्रेडेशन नियम के बारे में बताने जा रहे हैं अगर ट्रेन टिकट बुक करते समय आप ऑटो अपग्रेडेशन के ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं... तो चार्ट तैयार होने के बाद अगर थर्ड एसी में सीट खाली होती है तो आपके टिकट को स्लीपस क्लास से थर्ड एसी में अपग्रेड कर दिया जाएगा इस नियम के अंतर्गत आपका टिकट स्लीपर क्लास से थर्ड एसी, थर्ड एसी से सेकेंड एसी और सेकेंड एसी से फर्स्ट एसी में चला जाता है टिकट अपग्रेड होने पर आपसे एक रुपये का भी चार्ज नहीं लिया जाता है यूटिलिटी न्यूज