लाइनों में लगने की बजाए इस एप से मिनटों में बुक करें प्लेटफॉर्म टिकट आज हम आपको एक ऐसे खास एप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप प्लेटफॉर्म टिकट को अपने स्मार्टफोन से ही बुक कर सकते हैं इसके लिए अपने स्मार्टफोन में रेलवे के यूटीएस (UTS) एप को डाउनलोड करें। एप की मदद से आप प्लेटफॉर्म और अनरिजर्व्ड टिकट को बुक कर सकते हैं इस एप की मदद से आप सीजन टिकट भी बुक कर सकते हैं और रिनुअल का फायदा भी उठा सकते हैं भारतीय रेलवे के यूटीएस एप को आप एंड्रॉयड और एपल स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं इस एप का इस्तेमाल हिंदी भाषा में भी किया जा सकता है यूटिलिटी न्यूज