अगर आपका भी है पीएफ खाता तो मिलती है 7 लाख रुपये की यह सुविधा आज हम आपको ईपीएफओ की एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम के अंतर्गत पीएफ खाताधारकों को 7 लाख रुपये का डेथ इंश्योरेंस कवर मिलता है एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के अंतर्गत अगर किसी कर्मचारी की दुर्भाग्यवश मृत्यु होती है इस स्थिति में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 7 लाख रुपये मिलते हैं अगर पीएफ खाताधारक नॉमिनी को रजिस्टर नहीं करता है तो इंश्योरेंस कवर कर्मचारी के जीवन साथी, बेटा या बेटी को मिलता है यूटिलिटी न्यूज