सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर मिलेगी पहले से ज्यादा ब्याज दर, करें यह काम इसके लिए आपको अपने बैंक खाते में ऑटो स्वीप फैसिलिटी को जुड़वाना है। इससे अकाउंट में एक खास तरह का ऑटोमेटेड फीचर जुड़ जाता है इसके अंतर्गत अगर आप तय सीमा से ज्यादा पैसे अपने सेविंग अकाउंट में जमा करते हैं इस स्थिति में वह पैसे सीधे फिक्स्ड डिपॉजिट में कन्वर्ट हो जाते हैं। एफडी में जमा होने पर आपको उस अमाउंट पर एफडी की ब्याज दर मिलती है ऐसे में आपको सेविंग अकाउंट के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है। इसके अलावा अगर आपके अकाउंट में तय किए गए लिमिट से पैसे कम होते हैं इस स्थिति में एफडी का पैसा सेविंग अकाउंट में अपने आप लौट आता है। इस कारण आपको कम ब्याज दर मिलती है यूटिलिटी न्यूज