AI और AGI के बाद अब टेक्नोलॉजी की इस नई ताकत का खतरा

अमर उजाला

Thu, 16 May 2024

Image Credit : Istock

हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कदम रख चुके हैं। जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद साइंटिफिक रिसर्च से लेकर...  

Image Credit : Istock

कंटेंट क्रिएशन और ऑटोमेशन की दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं 

Image Credit : Istock

हालांकि, आज के समय के एआई की कार्यक्षमता काफी सीमित है। वह केवल एक क्षेत्र तक ही सीमित है। उदाहरण के तौर पर चैटजीपीटी आपसे केवल टैक्स्ट के जरिए ही बात कर सकता है

Image Credit : Istock

मिडजर्नी केवल इमेज जनरेशन कर सकता है, सोरा केवल वीडियो बना सकता है। गौर करने वाली बात है कि अभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इंसानों की तरह कार्य करने की क्षमता हासिल नहीं हुई है

Image Credit : Istock

ओपनएआई, गूगल जैसी कई बड़ी टेक कंपनियां एक ऐसी तकनीक को बनाने की दौड़ में लगी हुई हैं जो कि हुबहू इंसानों की तरह सोच समझकर इंसानों जैसे काम करने की क्षमता रखती हो

Image Credit : Istock

इंसानों की तरह काम करने वाली तकनीक को आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस की संज्ञा दी गई है। हालांकि, एआई की उन्नति की दौड़ में एक ऐसी भी तकनीक है, जिसको लेकर कई बड़े दिग्गज काफी चिंतित हैं

Image Credit : Istock

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस के बाद की इस तकनीक को आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस का नाम दिया गया है

Image Credit : Istock

आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस एआई का वह उन्नत स्वरूप है जो कि इंसानों की बुद्धिमत्ता से भी आगे की चीज है

Image Credit : Istock

आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस के पास इंसानों से भी बेहतर कॉग्नेटिव क्षमताएं और विचार विमार्श करने का कौशल होगा 

Image Credit : Istock

खैर आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस का अस्तित्व अभी परिकल्पनाओं में है। अगर भविष्य में इस तकनीक को विकसित करने में सफलता मिलती है तो इंसानी अस्तित्व पर भी कई सवाल खड़ हो सकते हैं

Image Credit : Istock

इस तारीख तक मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं अपना आधार कार्ड

Istock
Read Now