एटीएम कार्ड पर अंकित 16 अंकों का क्या होता है मतलब? एटीएम कार्ड पर अंकित पहला अंक ये बताता है कि कार्ड को किसने जारी किया है इस अंक को मेजर इंडस्ट्री आइडेंटिफायर के नाम से भी जाना जाता है अगले 5 अंक उस कंपनी के बारे में बताते हैं, जिसने उसे जारी किया है। इसको ईश्यूर आइडेंटिफिकेशन नंबर से जाना जाता है इसके बाद के जो 9 अंक होते हैं, वो बैंक अकाउंट नंबर से लिंक होते हैं। ये अंक आपका बैंक अकाउंट नंबर नहीं होता लेकिन उससे लिंक होता है वहीं कार्ड पर अंकित अंतिम नंबर चेक डिजिट के नाम से जाना जाता है। इससे कार्ड की वैलिडिटी या कहें कि उसकी वैधता के बारे में पता चलता है यूटिलिटी न्यूज