पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत क्या फायदे मिलते हैं? पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कुल 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है इसमें व्यवसाय शुरू करते समय पहले चरण में एक लाख रुपये लाभार्थी को दिए जाते हैं। इसके बाद व्यवसाय के विस्तार के लिए... दूसरे चरण में 2 लाख रुपये का लोन प्रदान किया जाता है। इस लोन पर आपको केवल पांच प्रतिशत की ब्याज दर देनी होती है पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी दी जाती है यही नहीं 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड भी दिया जाता है योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन और डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए इंसेटिव भी प्रदान किया जाता है यूटिलिटी न्यूज