पुलिस फोन पर थाने बुलाए तो आपके क्या अधिकार हैं? अक्सर कानूनी जानकारी के अभाव में लोग पुलिस का फोन आते ही घबरा जाते हैं, लेकिन भारतीय कानून नागरिकों को स्पष्ट अधिकार प्रदान करता है। अगर पुलिस आपको फोन पर थाने बुलाती है, तो आपको अपनी सुरक्षा और कानूनी स्थिति जानने का पूरा हक है। बता दें कि पुलिस सिर्फ फोन पर बुलाकर आपको थाने आने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। कानूनन पुलिस को धारा 41A के तहत एक लिखित नोटिस भेजना अनिवार्य है, जिसमें बुलाने का कारण और समय दर्ज हो। आपको यह पूछने का पूरा अधिकार है कि आपको किस मामले में और किस हैसियत से (गवाह या संदिग्ध) बुलाया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आप अपने वकील को साथ ले जा सकते हैं। संविधान का अनुच्छेद 22(1) आपको अपनी पसंद के कानूनी सलाहकार से परामर्श करने का अधिकार देता है। Utility Tips