एसी ब्लास्ट होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं? हाल के दिनों एसी में ब्लास्ट होने या फटने की कई खबरें आई हैं। अक्सर खराब रखरखाव और कुछ तकनीकी चेतावनियों को नजरअंदाज करना इसका मुख्य कारण बनता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। अगर आपके एसी के कंप्रेसर या यूनिट से ग्राइंडिंग, चीखने या बहुत तेज गड़गड़ाहट की आवाज आ रही है, तो एसी तो तुरंत ऑफ करके मेकेनिक से चेक कराएं। एसी से प्लास्टिक या तारों के जलने की गंध आना शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग का संकेत होता है। अगर एसी के पास से सड़े हुए अंडे जैसी गंध आए या यूनिट के पास फुसफुसाहट की आवाज सुनाई दे, तो यह रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने का संकेत हो सकता है। अगर एसी चालू करते ही घर की एमसीबी बार-बार गिर रही है, तो यह बिजली के लोड या वायरिंग में गंभीर समस्या का लक्षण है। Utility Tips