पावर बैंक फटने से पहले कैसे संकेत मिलते हैं?

अमर उजाला

Wed, 6 May 2026

Image Credit : AI

पावर बैंक आज के डिजिटल जीवन का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी अगर खराब हो जाए, तो यह बड़े धमाके या आग का कारण बन सकती है। 
 

Image Credit : AI जनरेटेड

पावर बैंक फटने से पहले आमतौर पर कुछ स्पष्ट संकेत देता है, जिन्हें पहचानकर आप किसी बड़े हादसे से बच सकते हैं।
 

Image Credit : Freepik

पावर बैंक फटने के मुख्य संकेत

अगर चार्जिंग या इस्तेमाल के दौरान पावर बैंक इतना गर्म हो जाए कि उसे छूना मुश्किल हो, तो यह बैटरी सेल के अंदरूनी डैमेज का संकेत है।
Image Credit : Adobe Stock

फूलना या स्वेलिंग

पावर बैंक की बॉडी अगर कहीं से उभरी हुई या फूली हुई दिखे, तो समझ लें कि बैटरी के अंदर गैस बन रही है। यह फटने का सबसे खतरनाक और अंतिम संकेत होता है।

 
Image Credit : Adobe Stock

अजीब गंध

बैटरी से किसी तरह के केमिकल या जलने जैसी तीखी गंध आना इलेक्ट्रोलाइट लीक होने का लक्षण है।

 
Image Credit : AI

धुआं या आवाज

अगर डिवाइस से हल्का धुआं निकले या 'हिस' जैसी आवाज आए, तो उसे तुरंत खुद से दूर कर दें।
Image Credit : Adobe Stock

जनरल टिकट किन ट्रेनों में नहीं होता है वैध?

AdobeStock
Read Now