किन लोगों को मिलेगा दिल्ली सरकार की संजीवनी योजना का लाभ? संजीवनी योजना का लाभ केवल दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा इस स्कीम को लेकर पात्रता से संबंधित कोई दिशा-निर्देश तय नहीं किए गए हैं ऐसे में दिल्ली में रहने वाले 60 उम्र से अधिक सभी वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं बुजुर्ग किसी भी सामाजिक वर्ग से आते हों, फिर चाहे वो अमीर हों या गरीब, सबका मुफ्त इलाज संजीवनी योजना के अंतर्गत किया जाएगा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बताया है कि इस योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत जल्द हो जाएगी यूटिलिटी न्यूज