क्या पति-पत्नी और बच्चे एक साथ ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? देश में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पति-पत्नी और बच्चे एक साथ आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं क्या इसको लेकर किसी प्रकार की लिमिट तय की गई है कि परिवार में कितने सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं अगर आप इस विषय में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक परिवार में कितने लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं? इसे लेकर किसी प्रकार की कोई लिमिट तय नहीं की गई है इस बारे में कोई विशेष जानकारी भी नहीं दी गई है। आपके परिवार में जो लोग पात्र हैं, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं यूटिलिटी न्यूज