पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्या-क्या लाभ दिया जाता है? पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कुल 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। यह लोन दो चरणों में दिया जाता है पहले चरण में लाभार्थी को 1 लाख रुपये का लोन मिलता है। वहीं दूसरे चरण में कारोबार या व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है यह लोन बहुत ही सस्ती 5 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है। लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाता है लाभार्थियों को विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी दी जाती है। 15,000 रुपये का टूल किट प्रोत्साहन दिया जाता है इस योजना के लाभार्थियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। ट्रेनिंग के समय उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड दिया जाता है यूटिलिटी न्यूज