सरकार महिलाओं को हर महीने दे रही 2 हजार रुपये आज हम आपको कर्नाटक सरकार की गृह लक्ष्मी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर गरीब महिलाओं का आर्थिक कल्याण करने के उद्देश्य से की गई है गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कर्नाटक सरकार हर महीने राज्य की महिलाओं को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है वे महिलाएं जो APL या BPL परिवार से हैं और उनका नाम परिवार के मुखिया के तौर पर राशन कार्ड में दर्ज है वे इस स्कीम का लाभ ले सकती हैं इस स्कीम का लाभ एक परिवार में केवल एक महिला ही ले सकती है यूटिलिटी न्यूज