IFSC कोड में 11 अंकों का मतलब क्या होता है? IFSC कोड में दर्ज पहले चार अंक अल्फाबेटिकल होते हैं ये बैंक के नाम के बारे में जानकारी देते हैं IFSC कोड में पांचवां अंक 0 होता है इसको भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए रिजर्व रखा गया है इसके अलावा IFSC कोड के आखिरी 6 अंक बैंक की शाखा के बारे में जानकारी देते हैं IFSC कोड से इस बारे में तय किया जाता है कि पैसा किस बैंक और किस शाखा में जा रहा है यूटिलिटी न्यूज