इस तरह के फोन कॉल को भूलकर भी न करें रिसीव कई मामलों में देखा गया है कि विशिंग अटैक में साइबर ठग फोन कॉल के जरिए व्यक्ति की निजी जानकारी जैसे बैंक यूजर आईडी, लॉगिन आईडी... ट्रांजैक्शन पासवर्ड, ओटीपी, यूपीआई पिन, डेबिट कार्ड आदि से जुड़ी जानकारियों की मांग करते हैं ये साइबर ठग फोन कॉल पर अपने आपको बैंक से होने का दावा करते हैं। इस कारण कई लोग इनके झांसे में आसानी से फंस जाते हैं... और अपनी बैंक से जुड़ी निजी डिटेल्स उनसे साझा कर देते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी जरूरी जानकारी... किसी दूसरे व्यक्ति से साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है यूटिलिटी न्यूज