खेतों में तालाब बनाने के लिए सरकार दे रही 1 लाख रुपये इस स्कीम का नाम खेत तालाब योजना है। स्कीम का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार खेत तालाब योजना के अंतर्गत किसानों को अपने खेतों में तालाब बनाने पर तीन किस्तों के माध्यम से 50 प्रतिशत राशि का अनुदान दे रही है स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी किसान सेवा योजना की वेबसाइट पर विजिट करके स्कीम में आवेदन करना होगा सरकार ने छोटे तालाब निर्माण लागत को 105000 रुपये निश्चित किया है। वहीं मध्यम तालाब की निर्माण लागत 2,28,400 रुपये तय की गई है ऐसे में आप इस स्कीम के अंतर्गत 50 प्रतिशत सब्सिडी के तौर पर 52,500 रुपये से लेकर 1,14,200 रुपये का लाभ पा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज