यूपीआई करते समय की ये गलतियां तो जिंदगीभर की कमाई गवां सकते हैं आप कई बार जालसाज अंजान नंबर्स से लोगों के पास पेमेंट रिक्वेस्ट भेजते हैं और भ्रमित करके लोगों को कहते हैं कि वे पैसा भेज रहे हैं कई बार लालच में आकर लोग उस पेमेंट रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते हैं और अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं इससे उनकी कमाई के पैसे जालसाज के बैंक खाते में पहुंच जाते हैं आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी पिन डालने की जरूरत नहीं होती है अगर आपके साथ किसी तरह का साइबर फ्रॉड होता है तो इस स्थिति में आपको तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए यूटिलिटी न्यूज