बिटिया की शादी कराने के लिए सरकार दे रही 51 हजार रुपये आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की विवाह अनुदान योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब परिवारों को बेटी की शादी करने के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है इस स्कीम का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के गरीब परिवार उठा सकते हैं अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं, तो इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी वार्षिक आय 56,460 रुपये होनी चाहिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के लिए यह सीमा 46,080 रुपये तय की गई है। स्कीम का लाभ उत्तर प्रदेश में रह रहे नागरिक ही उठा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज