बजट में रेलवे की कायाकल्प के लिए क्या हुआ बड़ा एलान? केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिया है वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ आवंटित किए हैं इस दौरान निर्मला सीतारमण ने रेलवे में नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ की घोषणा की है नए बजट में सरकार ने हाइड्रोजन ईंधन आधारित 35 ट्रेन, साइड एंट्री के साथ 4,500 नए डिजाइन वाले... ऑटोमोबाइल वाहक कोच, पांच हजार एलएचबी कोच और 58,000 वैगन के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा है गौरतलब बात है कि सरकार ने कोई नई ट्रेन चलाने को लेकर इस बजट में घोषणा नहीं की है यूटिलिटी न्यूज