ऐसे करें बाजार में बिक रही मिलावटी हल्दी की पहचान आप एक गिलास गर्म पानी लेकर मिलावटी हल्दी के बारे में पता कर सकते हैं। आपको एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी को डालना है इस दौरान आपको पानी में हल्दी को मिक्स नहीं करना है। 20 मिनट बाद अगर हल्दी नीचे चली जाती है। वहीं पानी ऊपर साफ रहता है ऐसे में हल्दी असली है। वहीं अगर पानी धुंधला हो जाता है। इस स्थिति में आपकी हल्दी में मिलावट को अंजाम दिया गया है आप टेस्ट ट्यूब की मदद लेकर भी असली नकली हल्दी में पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको टेस्ट ट्यूब में हल्दी लेनी है आपको उसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदों को डालना है। इसके बाद उसमें थोड़ा पानी डालकर हिलाएं टेस्ट ट्यूब को हिलाने के बाद अगर ये गुलाबी या किसी और रंग का हो जाता है। ऐसे में हल्दी में मिलावट की गई है यूटिलिटी न्यूज