ये है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित और कुशलता से पहुंचाता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर इस देश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन-सा है? बता दें कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित हावड़ा जंक्शन है। यह स्टेशन न केवल प्लेटफॉर्मों की संख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा है, बल्कि देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। हावड़ा जंक्शन में 23 प्लेटफॉर्म और 26 ट्रैक हैं, जो इसे भारत में सबसे अधिक प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन बनाते हैं। यहां प्रतिदिन 286 ट्रेनें गुजरती हैं। यूटिलिटी न्यूज